-
दो की हालत गंभीर
भुवनेश्वर. राजधानी स्थित चंद्रशेखरपुर में नाल्को चौक के पास बुधवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में से एक की पहचान बारड़ा प्रसस्न परिडा के रूप में हुई है. तीन अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी. सभी मृतक भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार के निवासी बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बालेश्वर से भुवनेश्वर आ रहे छह लोगों को ले आ रही कार ने जयदेव विहार की तरफ विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य एसयूवी को टक्कर मार दी.
पुलिस की मदद से कुछ स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे पीड़ितों को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य की हालत कैपिटल अस्पताल में गंभीर बताई गई है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
