भुवनेश्वर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने राज्य में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) की गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कमेटी में पूर्व विधायक डा देवाशीष पटनायक को अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया गया है। इसी तरह एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष स्वागतिका पटनायक व जिनेश दास को कमेटी का सदस्य के रुप में नामित किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा उत्कल विश्वविद्यालय़ छात्र संसद के पूर्व अध्यक्ष मनोज बिश्वाल को कमेटी का संयोजक के रुप में मनोनीत किया गया है। इस कमेटी की पहली बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इस बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, यह कमेटी आगामी 10 दिसंबर को एनएसयूआई में काम करने वाले अन्य नेता व कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी दिनों में कार्य के विस्तार के बारे में चर्चा करेगी।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
