Home / Odisha / विश्व स्तर की चिकित्सा सुविधा व अव संरचना पर मोदी सरकार का जोर – धर्मेन्द्र प्रधान

विश्व स्तर की चिकित्सा सुविधा व अव संरचना पर मोदी सरकार का जोर – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. ओडिशा समेत देश में वैश्विक स्तर की चिकित्सा सुविधा व अव संरचना के विकास के लिए मोदी सरकार जोर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने गत 6 सालों में ओडिशा में 6 नये मेडिकल कालेजों के साथ साथ पूरे देश में 150 सरकारी मेडिकल कालेज निर्माण काम कर रही है। मोदी सरकार के स्वास्थ्य को लेकर उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को किये ट्वीट में ये बातें कहीं।

उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने देश के प्रत्येक नागरिकों को सुलभ व उत्तम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने स्वास्थ्. सेवा के लिए अधिक वित्तराशि का प्रावधान किया है। 2020-21 के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में 69 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 2010-11 वित्त वर्ष में 22, 300 करोड रुपये का प्रावधान स्वास्थ्य के लिए किया गया था। इस साल का प्रावधान इससे तीन गुना अधिक है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …