Home / Odisha / कटक में जबरन वसूली के आरोप में कुख्यात अपराधी

कटक में जबरन वसूली के आरोप में कुख्यात अपराधी

कटक. लगभग 13 मामलों में एक कुख्यात अपराधी को चाउलियागंज थाने की पुलिस ने कटक के महानदी विहार से रविवार को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि ह्रषिकेश मोहंती सिखरपुर में सौरव प्रधान के यहां प्रबंधक के रूप में काम करता था. 19 अगस्त को वह एक अन्य आरोपी कुना चंद्र स्वाइं व दो से तीन सहयोगियों के साथ कार्यालय पहुंचा. वहां स्वाइं ने मोहंती के सिर पर पिस्तौल तान दी और नकद 5 लाख रुपये निकालने के लिए कहा और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

इसके बाद दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक जांच शुरू की और स्वाइं को महानदी विहार से धर दबोचा है. उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, पांच राउंड गोला बारूद, कार और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …