भुवनेश्वर । पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर की तरह भुवनेश्वर स्थित श्रीलिंगराज मंदिर के चारों और के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से इसे हटाया जाएगा। राज्य के विज्ञान व तकनीकी मंत्री तथा स्थानीय विधायक अशोक पंडा ने लोकसेवा भवन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीलिंगराज मंदिर से अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ पास के इलाके के सौंदर्यीकरण करने संबंधी डिजाइन तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शीघ्र ही इस संबंध में पैकेज की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के परंपरा को अक्षुर्ण रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सेवायतों के हित व महाप्रभु के रीति नीति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
