Home / Odisha / आय से अधिक संपत्ति मामले में वाटरशेड परियोजना निदेशक के ठिकानों पर सतर्कता विभाग की छापेमारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आय से अधिक संपत्ति मामले में वाटरशेड परियोजना निदेशक के ठिकानों पर सतर्कता विभाग की छापेमारी

  • आठ स्थानों पर एक साथ तलाशी

भुवनेश्वर  । ओडिशा सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सुंदरगढ़ के मृदा संरक्षण उपनिदेशक-सह-वाटरशेड परियोजना निदेशक प्रसन्न कुमार पात्र के आठ ठिकानों पर शुक्रवार को एक साथ छापेमारी शुरू की।
ओडिशा सतर्कता विभाग की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार उप-पुलिस अधीक्षक, 13 निरीक्षक, पांच सहायक उपनिरीक्षक तथा अन्य सहायक कर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। यह कार्रवाई सुंदरगढ़ स्थित सतर्कता न्यायालय के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है।
सतर्कता विभाग की टीमें भुवनेश्वर, सुंदरगढ़ और कटक जिलों में स्थित संबंधित अधिकारी के आवासीय परिसरों, कार्यालय कक्ष और सरकारी आवास की तलाशी ले रही हैं।
तलाशी के दायरे में भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित श्राबणी रेजिडेंसी के दूसरे तल पर फ्लैट नंबर-8 तथा मंचनाथ विला के फेज-2 में स्थित एम-105, एम-110 और एम-115 नंबर के तीन दोमंजिला आवासीय भवन शामिल हैं।
इसके अलावा, भुवनेश्वर के बालियांता स्थित पात्र के एक अन्य आवासीय भवन में भी तलाशी ली जा रही है। सुंदरगढ़ में मृदा संरक्षण उपनिदेशक-सह-वाटरशेड परियोजना निदेशक के कार्यालय स्थित उनके कक्ष और कार्यालय के सामने स्थित सरकारी आवास की भी जांच की जा रही है।
वहीं, कटक जिले के बांकी थाना क्षेत्र के चर्चिका गांव में स्थित उनके ससुराल के एक आवासीय मकान को भी तलाशी अभियान में शामिल किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर में बीजद छात्र नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा

    पुलिस थाने में धरने पर बैठे पार्टी नेता    बीसीजेडी जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान …