Home / Odisha / शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर।  ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति  और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा को याद किया।राज्यपाल डॉ. कंभमपति  ने अपने संदेश में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने शास्त्री के प्रसिद्ध आह्वान ‘जय जवान, जय किसान’ का स्मरण करते हुए कहा कि यह भारत की शक्ति और भावना का प्रतीक बना हुआ है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, स्वदेशी के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर में बीजद छात्र नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा

    पुलिस थाने में धरने पर बैठे पार्टी नेता    बीसीजेडी जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान …