भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने गंभीर आपात स्थिति के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण प्रदर्शित करने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की सराहना की है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर का दूसरों की जान बचाने के संकल्प पर अडिग रहना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कैप्टन के साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की तथा एक बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्यपाल ने कैप्टन मच्छर की निःस्वार्थ सेवा और अदम्य जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समर्पण कर्तव्य और बलिदान की सर्वोच्च परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है।
राज्यपाल ने कहा कि उनके साहस और सूझबूझ ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने, उन्हें नई शक्ति मिलने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
