Home / Odisha / सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी – हरिचंदन

सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी – हरिचंदन

  •     विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पदयात्रा का शुभारंभ

भुवनेश्वर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फॉरेस्ट पार्क के सामने आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मशाल प्रज्वलित कर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

यह कार्यक्रम इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी (उत्कल शाखा), इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी वुमेन सेल और सोआ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री हरिचंदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सड़कों और जागरूक समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नागरिकों से जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति सतत जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी (उत्कल शाखा) की अध्यक्ष एवं एसयूएम अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ स्थितिप्रज्ञा दलबेहरा सहित कई फिजियोथेरेपिस्ट और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पदयात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …