Home / Odisha / साक्षरता ज्ञान, प्रगति और सशक्तिकरण की आधारशिला : नवीन पटनायक

साक्षरता ज्ञान, प्रगति और सशक्तिकरण की आधारशिला : नवीन पटनायक

  •     कहा – शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया जीवन, समाज और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम

भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने साक्षरता को ज्ञान, प्रगति, गरिमा और सशक्तिकरण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया जीवन, समाज और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में पटनायक ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के दौर में डिजिटल साक्षरता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साक्षरता का प्रकाश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति ज्ञान, कौशल और विवेक से सशक्त हो सके।

पटनायक ने कहा कि सीखना व्यक्ति के आत्मसम्मान और विकास को मजबूत करता है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी से मिलकर ऐसा वातावरण बनाने का आह्वान किया, जहां हर व्यक्ति को ज्ञान और आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर मिले।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …