भुवनेश्वर। एशियन गेम्स में भाग लेने जा रहे एथलेटिक्स कैंपर्स को आज एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से विदाई दी गई। खेल व युवा विभाग की ओर से आयोजित विदाई के दौरान अतिरिक्त सचिव बीके स्वाईं ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वाईं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन और सफलता की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे तथा प्रतियोगिता में यादगार प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स कैंपर्स के रवाना होने के अवसर पर अधिकारियों और खेल विभाग की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
