भुवनेश्वर । राष्ट्रीय रेडियो दिवस के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने रेडियो के माध्यम से लोगों को जोड़ने, विचारों के आदान-प्रदान और देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि रेडियो आज भी लोगों को जोड़ने का एक प्रभावी और सशक्त माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से लेकर वर्तमान समय में ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों तक रेडियो ने भारत को विभिन्न पीढ़ियों, भाषाओं और क्षेत्रों के बीच जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
