Home / Odisha / जाजपुर में बाढ़ के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अस्पताल का दौरा

जाजपुर में बाढ़ के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अस्पताल का दौरा

  •     दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के समग्र प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डा मुकेश महालिंग ने आज जाजपुर जिला मुख्य चिकित्सालय का दौरा कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डायरिया, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक रोगों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के समग्र प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी स्तर पर सतर्कता बरती जाए। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बाढ़ पश्चात स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में भाग लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि बाढ़ के समय अस्पताल में भर्ती हुई 60 गर्भवती महिलाओं में से 47 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है और वे अपने घर लौट चुकी हैं।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम समेत आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य निदेशालय की निगरानी में बाढ़ के बाद की स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नलकूपों का ब्लीचिंग पाउडर से शोधन किया जा रहा है और लोगों को हैलोजन टैबलेट वितरित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में लगातार सेवाएं दे रहे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और जाजपुर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बैठक में जिला कलेक्टर, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …