-
‘निम्बुड़ा निम्बुड़ा’ गीत पर उठे विवाद पर दिया स्पष्टीकरण
-
कहा- इसे कुछ मीडिया वर्गों द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया
भुवनेश्वर। ओडिशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने गुरुवार को कक्षा 1 की पाठ्यपुस्तक में त्रुटियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में फैल रही खबरें भ्रामक हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि पाठ्यपुस्तक को लेकर विवाद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां आवश्यक होगा, वहां छात्रों को सही संस्करण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।
‘निम्बुड़ा निम्बुड़ा’ गीत को पाठ्यपुस्तक में शामिल किए जाने को लेकर उठे विवाद पर मंत्री ने कहा कि इसे कुछ मीडिया वर्गों द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षानीति के तहत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राज्यों के गीतों और सांस्कृतिक सामग्री को शामिल करने की अनुमति है।
मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बिना नीति की सही समझ के इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
