Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

  •     दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने हुई चर्चा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज भुवनेश्वर स्थित लोकसेवा भवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका तथा रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सहयोग, पारस्परिक विकास, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ में रह रहे ओड़िया समुदाय के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …