Home / Odisha / स्वर्गीय विचित्रानंद दास की पुण्यतिथि पर ओड़िया पत्रकार दिवस मना

स्वर्गीय विचित्रानंद दास की पुण्यतिथि पर ओड़िया पत्रकार दिवस मना

  •     ‘मेरी भाषा, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

भुवनेश्वर। राज्य के अग्रणी सांस्कृतिक संगठन ‘विश्व ओड़िया परिवार’ की ओर से आदिवक्ता स्वर्गीय विचित्रानंद दास की पुण्यतिथि के अवसर पर ओड़िया पत्रकार दिवस का आयोजन स्थानीय आईआरसी विलेज स्थित केंद्रीय कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर ‘मेरी भाषा, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के प्रमुख सज्जन शर्मा ने ओड़िया भाषा आंदोलन में स्वर्गीय विचित्रानंद दास के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से ओड़िशा के प्रथम समाचार पत्र ‘उत्कल दीपिका’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने राज्य में भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम दास ने कहा कि ओड़िशा में भाषा की संरक्षण दिशा में ओड़िया पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वहीं, प्रख्यात प्रशासक एवं भाषाविद् डॉ. मनोरंजन पाणिग्राही ने कहा कि ओड़िया देश की प्राचीनतम भाषाओं में से एक है और इसकी रक्षा के लिए नई पीढ़ी को संकल्प लेना आवश्यक है।

स्वर्गीय विचित्रानंद दास के वंशज एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्रीतम दास ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा और साहित्य की स्थायित्व के प्रति प्रत्येक ओड़िया का दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से प्रवासी ओड़िया समुदाय और उनकी अगली पीढ़ी को भाषा से जोड़ने पर जोर दिया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने ओड़िया भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रक्षक नायक, कवि मनोरंजन षाड़ंगी, श्रमिक नेता कृष्ण चंद्र मिश्र, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ हाड़ीबन्धु पाणिग्राही, न्यूरो सर्जन डॉ प्रताप पाणी, इंजीनियर संदीप प्रधान, शिक्षाविद् अंजन देवता, लेखक एवं स्तंभकार डॉ विक्रम जेना, डॉ मधुसूदन दास, महिला नेत्री जयश्री महापात्र सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …