Home / Odisha / रावेंशॉ विश्वविद्यालय विवाद में प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

रावेंशॉ विश्वविद्यालय विवाद में प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

  •     विधायक एवं विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

  •     शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं मुख्य वार्डन डॉ सुदर्शन मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

  •     आंदोलन के समाधान के लिए आयोजित बैठक में “अनुचित और असम्मानजनक” व्यवहार का आरोप

भुवनेश्वर। रावेंशॉ विश्वविद्यालय में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक नया विवाद सामने आया है। कटक सदर विधायक एवं विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य प्रकाश चंद्र सेठी ने ओडिशा विधानसभा की स्पीकर सुरमा पाढ़ी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं मुख्य वार्डन डॉ सुदर्शन मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में विधायक सेठी ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के समाधान के लिए आयोजित बैठक के दौरान डॉ मिश्र ने “अनुचित और असम्मानजनक” व्यवहार किया। यह बैठक कुलपति की उपस्थिति में ईस्ट हॉस्टल के छात्रों द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

गौरतलब है कि छात्र उप-वार्डन पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विधायक सेठी ने बताया कि वह बैठक में सीनेट सदस्य और कटक सदर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में समाधान निकालने के उद्देश्य से शामिल हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि चर्चा के दौरान जब वे अपने सुझाव दे रहे थे, तब डॉ मिश्र ने बार-बार बीच में हस्तक्षेप किया, बहस की और वरिष्ठ शैक्षणिक पद के अनुरूप आचरण नहीं किया। सेठी ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार एक जनप्रतिनिधि की गरिमा के विपरीत है।

इस घटना को “गंभीर कदाचार” बताते हुए विधायक ने स्पीकर से डॉ मिश्र के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और विधानसभा तथा उसके सदस्यों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …