Home / Odisha / ओडिशा में पुस्तक में फिर मिलीं नई गलतियां

ओडिशा में पुस्तक में फिर मिलीं नई गलतियां

  •     पहली कक्षा के ‘झुलन-1’ में वर्णमाला के क्रम से लेकर राज्यगान और राष्ट्रगान तक त्रुटियां

  •     विवाद और गहराया, अभिभावकों ने त्रुटिरहित पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की

भुवनेश्वर। ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए निर्धारित ‘झुलन-1’ पुस्तक में नई गलतियां सामने आने से विवाद और गहरा गया है।

पुस्तक में ओड़िया वर्णमाला को पारंपरिक क्रम के बजाय व्यंजन ‘च’ से शुरू किया गया है। इसके बाद ‘, ‘‘, ‘‘ और ‘ दिए गए हैं, जबकि स्वर  और  को काफी बाद में रखा गया है। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे भाषा सीखने के शुरुआती चरण में बच्चों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

पुस्तक में अन्य गंभीर त्रुटियां भी सामने आई हैं। राष्ट्रगान ‘वंदे उत्कल जननी’ की पंक्ति ‘घन-घन वनभूमि’ को ‘घन वनभूमि’ छापा गया है। वहीं राज्य गान में ‘उत्कल’ शब्द की वर्तनी भी गलत पाई गई है।

विवाद इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि कई विद्यालयों को अभी तक पुस्तक की मुद्रित प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। अभिभावकों को फिलहाल 168 पृष्ठों की पीडीएफ प्रति दी गई है, जिसमें भी अनेक त्रुटियां मौजूद हैं।

सरकारी निर्देशों के तहत लागू की गई इस पुस्तक को लेकर अभिभावकों ने तत्काल समीक्षा, सभी गलतियों में सुधार तथा त्रुटिरहित मुद्रित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले पहली से आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में 1,600 से अधिक त्रुटियां सामने आने पर ओडिशा सरकार को विपक्ष और शिक्षा विशेषज्ञों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब पहली कक्षा की नई पुस्तक में भी लगातार गलतियां मिलने से शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …