Home / Odisha / उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने जगतसिंहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने जगतसिंहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

  •     उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वाईं के साथ नुकसान का लिया जायजा

  •     राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

जगतसिंहपुर। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने जगतसिंहपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वाईं भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन से बाढ़ की स्थिति, राहत वितरण और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …