-
गुरु सत्यनारायण बहिदार को श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबलपुरी दिवस तथा गुरु सत्यनारायण बहिदार की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संबलपुरी भाषा, संस्कृति, लोककला, लोकगीत, नृत्य, हस्तकरघा बुनाई और परंपराएं ओडिशा की गौरवशाली पहचान हैं। यह समृद्ध विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती आई है और राज्य को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाती है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस शुभ अवसर पर हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर, गौरव और पहचान को और अधिक समृद्ध एवं सशक्त बनाने का संकल्प लें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
