Home / Odisha / बूढ़ाबलंग का जलस्तर बढ़ा, सदर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में

बूढ़ाबलंग का जलस्तर बढ़ा, सदर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में

  •     विधायक मानस दत्त ने नाव से किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बांटा सूखा भोजन

बालेश्वर। लगातार भारी बारिश और बूढ़ाबलंग नदी के बढ़ते जलस्तर से बालासोर सदर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों तथा शहर के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सदर विधायक मानस कुमार दत्त ने एनडीआरएफ की पॉवर बोट से बईंचा पंचायत पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सूखा भोजन वितरित किया। उन्होंने कच्चे और असुरक्षित मकानों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाने तथा वहां पका भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

विधायक ने ओड्राफ की नाव से शहर के जलमग्न दउड़ीभंगा इलाके का भी दौरा किया और घर-घर जाकर सूखा भोजन बांटा। यहां पानी में फंसे लोगों को ओड्राफ की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने तेलेंगासाही में बारिश प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन वितरित की और सुएलपुर प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए आश्रय स्थल का जायजा लेकर वहां रह रहे लोगों के बीच पका भोजन बांटा।

बूढ़ाबलंग का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार रात विधायक ने बईंचा पंचायत के गुजुरीबाजार पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पंचायत स्तर तक सतर्क रहने तथा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …