भुवनेश्वर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ओडिशा में अपनी बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करते हुए भुवनेश्वर के जगमारा में नई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चंद ने किया।
नई शाखा के खुलने के साथ ही ओडिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं की संख्या बढ़कर 210 तथा भुवनेश्वर ज़ोन में 352 हो गई है।
इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चंद ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सुलभ, आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ओडिशा बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है और बैंक वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपनी शाखाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लगातार विस्तार करता रहेगा।
कार्यक्रम में बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

