भुवनेश्वर। नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू को ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में पटनायक ने चानू की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में उनका तीसरा स्वर्ण पदक देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उनकी निरंतरता, समर्पण और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
पटनायक ने ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी और देश के लिए और अधिक गौरव हासिल करेंगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
