-
27 जुलाई से चॉइस लॉकिंग शुरू
भुवनेश्वर। उच्च शिक्षा विभाग ओडिशा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के अनुसार, पीजी में प्रवेश कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, छात्र-छात्राओं को आज 27 जुलाई दोपहर 3:00 बजे से 2 अगस्त रात 11:45 बजे तक सैम्स ओडिशा पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए चॉइस लॉकिंग करने का समय दिया गया है।
पहली मेरिट लिस्ट 7 अगस्त को शाम 4:00 बजे प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में चयनित अभ्यर्थी 7 अगस्त शाम 6:00 बजे से 11 अगस्त शाम 4:00 बजे तक पोर्टल पर जाकर ‘फ्रीज’, ‘स्लाइड’ या ‘फ्लोट’ विकल्प का चयन कर सकेंगे।
दूसरी मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को शाम 4:00 बजे जारी की जाएगी। वहीं, राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 21 अगस्त से शुरू होंगी।
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के 135 उच्च शिक्षण संस्थानों में कुल 32,531 पीजी सीटें उपलब्ध हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
