Home / Odisha / पूर्व मंत्री सुशांत सिंह का 53 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व मंत्री सुशांत सिंह का 53 वर्ष की आयु में निधन

  •     लंबे समय से जूझ रहे थे गंभीर बीमारी से

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री सुशांत सिंह का सोमवार सुबह भुवनेश्वर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।

उनके परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह वर्ष 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार बीजद के टिकट पर भटली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने ओडिशा सरकार में श्रम एवं ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

अपने राजनीतिक जीवन के दौरान सुशांत सिंह ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

भटली क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे सुशांत सिंह को जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता था। उन्होंने आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी पहल कीं।

उनके निधन से राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। बीजू जनता दल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख ने जताया शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुशांत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह के निधन से वे गहरे दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए महाप्रभु श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा – नवीन

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सुशांत सिंह को एक कुशल संगठनकर्ता और लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पटनायक ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …