Home / Odisha / ज्योतिर्मयी नायक भुवनेश्वर पहुंचीं, हुआ स्वागत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ज्योतिर्मयी नायक भुवनेश्वर पहुंचीं, हुआ स्वागत

भुवनेश्वर। इंडियन आइडल सीजन-16 की विजेता ज्योतिर्मयी नायक सोमवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद भुवनेश्वर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने उनकी सफलता की यात्रा के बारे में जानने में गहरी रुचि दिखाई। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

मीडिया से बातचीत में ज्योतिर्मयी ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि मेरी यात्रा कभी सीधी नहीं रही, इसमें कई उतार-चढ़ाव आए। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से संभव हुआ है। जीवन में हार-जीत दोनों होती हैं, लेकिन जरूरी है कि हम मेहनत करना कभी न छोड़ें। तभी एक दिन मेहनत का फल जरूर मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा दी गई बधाई उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …