Home / Odisha / मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं प्रासुची पंडा का भव्य स्वागत

मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं प्रासुची पंडा का भव्य स्वागत

  •     बोलीं- यह मेरी यात्रा की शुरुआत

  •     भारत के लिए विश्व खिताब जीतना लक्ष्य

  •     भुवनेश्वर में नागरिक अभिनंदन समारोह

  •     अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और ओडिशा का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

भुवनेश्वर। मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर पहली बार भुवनेश्वर लौटीं ओडिशा की बेटी प्रासुची पंडा का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सैकड़ों समर्थकों, समाज के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रासुची ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन का सबसे भावुक और गर्व का क्षण है।

प्रासुची पंडा ने कहा कि मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार भुवनेश्वर लौटना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए केवल सम्मान नहींबल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह मेरी मंजिल नहींबल्कि मेरी यात्रा की शुरुआत है। मुझे अपने माता-पिताअपने राज्य ओडिशा और पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने के लिए पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश से मिले प्यार और समर्थन ने उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरा सपना रहा है। अब मेरा एकमात्र लक्ष्य अगले वर्ष होने वाली मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत के लिए विश्व खिताब जीतकर ताज अपने देश लाना है।

विश्व मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद अब प्रासुची पंडा अगले वर्ष आयोजित होने वाली मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित किशोरी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल मानी जाती है, जहां विभिन्न देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेती हैं।

ब्रह्मपुर से राष्ट्रीय मंच तक का प्रेरक सफर

प्रासुची पंडा ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के हिलपाटना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता धरणीधर पंडा और माता स्वप्ना रानी पंडा हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनमें मॉडलिंग के प्रति रुचि जगी और अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

चार साल की उम्र से शुरू हुआ सफर

प्रासुची ने मात्र चार वर्ष की उम्र से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। वर्ष 2026 में उन्होंने पेशेवर रनवे पर अपना डेब्यू किया और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

प्रासुची की इस उपलब्धि को ओडिशा के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी सफलता राज्य की नई पीढ़ी, विशेषकर युवा बेटियों के लिए प्रेरणा है। अब पूरे ओडिशा की निगाहें अगले वर्ष होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां प्रासुची पंडा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …