Home / Odisha / ग्रैंड सावन मेला एवं सिंधारा उत्सव का होगा भव्य आयोजन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ग्रैंड सावन मेला एवं सिंधारा उत्सव का होगा भव्य आयोजन

कटक। मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज द्वारा आगामी 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को मारवाड़ी क्लब, माणिक घोष बाज़ार, कटक में प्रातः 11:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक भव्य “ग्रैंड सावन मेला एवं सिंधारा उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था की ओर से बताया गया कि सावन की हरियाली, पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक उल्लास को समर्पित इस मेले में हर आयु वर्ग के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। मेले में रियल डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी, साड़ियाँ, परिधान, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, पूजा सामग्री, राखियाँ, हस्तशिल्प तथा अन्य आकर्षक शॉपिंग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आगंतुक खरीदारी का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

फूड ज़ोन में दक्षिण भारतीय व्यंजन ( bene dosa idli bada )समोसा चाट, कचौरी चाट, दही भल्ला, मूंग दाल चीला, दाबेली, वड़ा पाव, पाव भाजी, पास्ता, बर्गर, चाउमीन, पिज़्ज़ा, नमकीन, मिठाइयाँ, केक, ब्राउनी, आम पन्ना, नींबू पानी, चाय तथा अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रहेगी।

मेले में सिंधारा क्वीन प्रतियोगिता, फैमिली टैलेंट हंट, बच्चों एवं परिवारों के लिए मनोरंजक खेल, आकर्षक प्रतियोगिताएँ और कई सरप्राइज़ गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी, जिससे पूरा परिसर सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर रहेगा।

मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज ने कटक एवं आसपास के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं बच्चों के साथ इस भव्य ग्रैंड सावन मेले में पधारें और सावन की मस्ती, खरीदारी की रौनक, स्वादिष्ट व्यंजनों तथा मनोरंजन से भरपूर इस उत्सव का आनंद लें।

“एक ही स्थान पर खरीदारी, स्वाद, मनोरंजन और सावन का उत्सव—आप सभी का हार्दिक स्वागत है।”

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …