Home / Odisha / पुरी में बाहुड़ा यात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी में बाहुड़ा यात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत

  •     देवी सुभद्रा के रथ के पास अचानक बिगड़ी तबीयत

  •     अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

पुरी। श्रीजगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कटक निवासी 57 वर्षीय अविराम दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अविराम दास भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की बाहुड़ा यात्रा के दर्शन के लिए पुरी आए थे। वह देवी सुभद्रा के दर्पदलन रथ के पास खड़े थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े।

मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और सेवायतों ने तुरंत उन्हें पास के बगला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। आशंका जताई जा रही है कि भीड़, गर्मी और शारीरिक तनाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …