Home / Odisha / मायुमं भुवनेश्वर ने शुरू किया नोटबुक वितरण अभियान

मायुमं भुवनेश्वर ने शुरू किया नोटबुक वितरण अभियान

  •     सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डुमडुमा में 350 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री

भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिरडुमडुमा गांव में अपने पहले नोटबुक वितरण अभियान का सफल आयोजन किया। मंच के अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 350 से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को नोटबुकपेनपेंसिल और रबर वितरित किए गए। कार्यक्रम से 350 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। मंच ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्व की सार्थक शुरुआत बताया।

विद्यालय प्रबंधन का जताया आभार

मारवाड़ी युवा मंच ने इस सेवा कार्य के लिए अवसर प्रदान करने पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा साथी संयोजक युवा हरीश अग्रवाल तथा आईपीपी युवा जगमोहन पेड़ीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने मंच की इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

सफल आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के संयोजक युवा अतुल लाठ और कोषाध्यक्ष युवा सीए अनीश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच ने उनके समर्पण और सक्रिय प्रयासों की विशेष सराहना की।

इसके अलावा युवा गोपाल अग्रवालयुवा कुणाल खोवालायुवा भुवन जैन और युवा सिमरन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय और सहयोग दिया।

शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी जारी रहेंगी पहल

मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर ने कहा कि यह अभियान शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में पहला कदम है। संगठन ने भविष्य में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचकर ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …