Home / Odisha / विश्व ओड़िया परिवार की ओर से ‘संस्कृति दूत सम्मान समारोह’ का आयोजन 14 को

विश्व ओड़िया परिवार की ओर से ‘संस्कृति दूत सम्मान समारोह’ का आयोजन 14 को

भुवनेश्वर, ओडिशा की धरती से दूर रहकर राज्य की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रचार-प्रसार करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों के सम्मान में विश्व ओड़िया परिवार समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।

इसी क्रम में विश्व ओड़िया परिवार, बियॉन्ड हेरिटेज और ओड़िया साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र नेत्रोत्सव के अवसर पर आगामी 14 जुलाई (मंगलवार) को भुवनेश्वर के कल्पना चौक स्थित राज्य संग्रहालय में ‘संस्कृति दूत सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे से होगा।

समारोह में ओड़िया संस्कृति के समर्पित साधक और प्रवासी संस्कृति सेवक शक्ति प्रसाद बड़जेना को ‘संस्कृति दूत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर ओड़िया साहित्य अकादमी के सचिव चंद्रशेखर होता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं ओड़िया विश्वविद्यालय, सत्यवादी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सत्यनारायण आचार्य मुख्य वक्ता होंगे।

कार्यक्रम में युवा उद्यमी निहार रंजन पंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्व ओड़िया परिवार के अध्यक्ष सज्जन शर्मा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस सम्मान समारोह का उद्देश्य ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …