Home / Odisha / धर्मेंद्र प्रधान और नवीन ने दिग्गज गायिका के निधन पर जताया शोक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेंद्र प्रधान और नवीन ने दिग्गज गायिका के निधन पर जताया शोक

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने महान पार्श्व गायिका एस जानकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारतीय संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि भारतीय संगीत जगत की स्वर-साधिका एस जानकी अम्मा का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि अपनी विलक्षण और मधुर आवाज़ से एस. जानकी ने अनेक भारतीय भाषाओं के गीतों को अमर बना दिया। उन्होंने कहा कि संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान और मधुर स्वर सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रधान ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने भी एस जानकी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नेई जा रे मेघ मोते’ और ‘पादरे पाद छंदा’ जैसे अनेक लोकप्रिय ओड़िया गीतों सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज़ देकर उन्होंने संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी है। पटनायक ने कहा कि भारतीय संगीत के प्रति उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …