Home / Odisha / पुरी शंकराचार्य के प्राकट्य दिवस पर सीएम किया श्रद्धापूर्वक नमन

पुरी शंकराचार्य के प्राकट्य दिवस पर सीएम किया श्रद्धापूर्वक नमन

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्रीगोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर तथा सनातन धर्म के सार्वभौम धर्मगुरु पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 84वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह पूज्य जगद्गुरु के श्रीचरणों में भक्तिपूर्ण प्रणाम अर्पित करते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ और पूज्य जगद्गुरु के आशीर्वाद से ओडिशा सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ तथा जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना भी व्यक्त की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …