Home / Odisha / ELEVATE एवं डिजिटल डिटॉक्स विषय पर प्रेरक कार्यशाला संपन्न

ELEVATE एवं डिजिटल डिटॉक्स विषय पर प्रेरक कार्यशाला संपन्न

भुबनेश्वर ,अणुविभा द्वारा संचालित “ELEVATE – Experience the Real High” अभियान के अंतर्गत अणुव्रत समिति, कटक के तत्वावधान में क्वीन मैरी स्कूल, राजाबगीचा, कटक में “नशा-मुक्त युवा” एवं “डिजिटल डिटॉक्स” विषय पर प्रेरक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट, CPS ज़ोनल ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री निहारिका सिंघी ने कक्षा 5 से 10 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने प्रभावशाली एवं संवादात्मक सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे एवं ड्रग्स के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, संयमित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

‘डिजिटल डिटॉक्स’ विषय पर उन्होंने मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों की सरल एवं रोचक ढंग से चर्चा की तथा स्क्रीन टाइम को संतुलित रखने और तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जिज्ञासा एवं सहभागिता के साथ कार्यशाला का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति, कटक की उपाध्यक्षा पुष्पा सिंघी, मंत्री श्रीमती वर्षा मरोठी तथा सहमंत्री श्रीमती नीलम सिंघी एवं संगठन मंत्री श्रीमती मोनिका सेठिया उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

अणुव्रत आंदोलन की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य को उत्तरीय एवं अणुव्रत डायरी भेंट की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सुश्री निहारिका सिंघी का उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया तथा अणुव्रत समिति, कटक के प्रति इस जन-जागरणपरक एवं उपयोगी कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …