भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस’ के अवसर पर देश के मछुआरा समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मत्स्य क्षेत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि मत्स्य उत्पादन, निर्यात और मछुआरा समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास उल्लेखनीय परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ तटीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मत्स्य क्षेत्र का समग्र विकास और मछुआरों के कल्याण के लिए चल रही विभिन्न योजनाएँ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति प्रदान कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर मत्स्य पालन से जुड़े सभी किसानों एवं मछुआरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
