Home / Odisha / ओडिशा में मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई

  •   दो दिनों में 100 से अधिक वाहन जब्त

भुवनेश्वर। ओडिशा परिवहन विभाग ने बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और बीमा के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में विभाग ने कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 100 से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

परिवहन विभाग की यह विशेष अभियान सड़कों से अनुपयुक्त (अनफिट) वाहनों को हटाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान जिन वाहनों को जब्त किया गया है, उनमें यात्री बसें, स्कूल एवं कॉलेज बसें, पिकअप वैन, जेसीबी मशीनें तथा अन्य कई व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और प्रवर्तन दल लगातार जांच अभियान चला रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, रूट परमिट, बीमा दस्तावेज, कर (टैक्स) भुगतान और अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है। जिन वाहनों के दस्तावेज अमान्य या फिटनेस प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें मौके पर ही जब्त किया जा रहा है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और तकनीकी रूप से अनुपयुक्त वाहनों के संचालन पर रोक लगाना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी व्यावसायिक वाहन संचालक मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित वैधानिक नियमों का पूरी तरह पालन करें।

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लंघन की प्रकृति के अनुसार वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …