भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वर्ष 2010 में जिस ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यूरेनियम बेचने से इनकार कर दिया था, वही आज भारत के साथ परमाणु ऊर्जा सहयोग के नए दौर की शुरुआत कर रहा है।
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2010 में जिस ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यूरेनियम बिक्री से इनकार कर दिया था, वही आज भारत के साथ परमाणु ऊर्जा सहयोग का नया अध्याय शुरू कर रहा है। स्पष्ट ‘ना’ से ऐतिहासिक साझेदारी तक का यह सफर भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
