भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का ‘जन शिकायत सुनवाई’ कार्यक्रम सोमवार, 13 जुलाई को आयोजित नहीं किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों एवं पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण 13 जुलाई को प्रस्तावित जन शिकायत सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री की अगली जन शिकायत सुनवाई की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। इसकी जानकारी समाचार पत्रों तथा अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए आम जनता को उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री की जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस संबंध में जारी सूचना पर ध्यान दें और अगली तिथि की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
