भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और देशभर के छात्र समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और ‘ज्ञान-चरित्र-एकता’ के मूल मंत्र से प्रेरित होकर एबीवीपी विद्यार्थियों के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित राष्ट्र चेतना के निर्माण तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय मूल्यों, सामाजिक दायित्वबोध और सकारात्मक नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित संगठन के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एबीवीपी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं तथा समस्त विद्यार्थी समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
