Home / Odisha / भुवनेश्वर में 10 जुलाई को लगेगा 198वां रक्षा पेंशन समाधान शिविर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में 10 जुलाई को लगेगा 198वां रक्षा पेंशन समाधान शिविर

भुवनेश्वर। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (पेंशन), प्रयागराज की ओर से 10 जुलाई को भुवनेश्वर में 198वें रक्षा पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य रक्षा पेंशनभोगियों और रक्षा असैनिक (डिफेंस सिविलियन) पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। यह आयोजन पूर्व तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) मुख्यालय के रेल सदन ऑडिटोरियम, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया तथा स्टेशन मुख्यालय, भुवनेश्वर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस शिविर में भुवनेश्वर तथा आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले रक्षा पेंशनभोगी और रक्षा असैनिक पेंशनभोगी अपनी पेंशन से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।

आयोजकों ने पेंशनभोगियों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में भाग लेते समय अपने नाम, पद/रैंक, रेजिमेंटल अथवा आईसी नंबर, पीपीओ नंबर, बैंक अथवा ट्रेजरी का विवरण, यूनिट एवं रिकॉर्ड कार्यालय/मुख्यालय का नाम और पता, सेवानिवृत्ति की तिथि, शिकायत का संक्षिप्त विवरण, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा पिन कोड सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

इसके अलावा, स्पार्श प्रणाली के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगियों को अपने स्पार्श खाते से पंजीकृत मोबाइल फोन साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।

रक्षा मंत्रालय ने भुवनेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी पात्र रक्षा पेंशनभोगियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 198वें रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …