Home / Odisha / ढेंकानाल में शादी की बारात पर गिरी आकाशीय बिजली
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ढेंकानाल में शादी की बारात पर गिरी आकाशीय बिजली

  •     एक की मौत, दो गंभीर

  •     दुल्हन के घर पहुंचने से पहले हुआ हादसा

  •     गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले में शुक्रवार को एक शादी की बारात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, बारात सदर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर प्रसाद गांव से रंजा गांव जा रही थी। बारात जैसे ही रंजा चौक के पास पहुंची और दुल्हन के घर पहुंचने वाली थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

इस घटना में कोइलीपांगी निवासी 52 वर्षीय अमीन बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई।

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में तपन जेना और मनोज देहुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मनोज देहुरी की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और शादी समारोह का माहौल शोक में बदल गया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …