Home / Odisha / ओडिशा में तीन नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में तीन नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

  •     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गजपति, मालकानगिरि और रायगड़ा जिलों में तीन नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा जटनी के बिंझागिरि में 20 एकड़ क्षेत्र में एक अत्याधुनिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान का निर्माण कार्य जारी है, जबकि रायरंगपुर में केंद्रीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग को विद्यालयी पाठ्यक्रम तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए भी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण को और गति मिल सके।

भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने योग को शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का अद्भुत संगम बताते हुए इसे संपूर्ण जीवन दर्शन और निरोग जीवन का विज्ञान बताया।

योग किसी विशेष धर्म तक सीमित नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग किसी विशेष धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव चेतना के विकास के लिए विश्व को भारत की एक अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज योग को वैश्विक स्तर पर व्यापक मान्यता मिली है और इससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है।

वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य समाज की अमूल्य धरोहर

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग) पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ उत्पन्न होने वाली उच्च रक्तचाप, मधुमेह, चिंता और अकेलेपन जैसी शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान योग और प्राणायाम के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य समाज की अमूल्य धरोहर है।

युवाओं से भी नियमित योग करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भी नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है। इससे मुक्ति पाने के लिए युवाओं को प्रतिदिन कम से कम 20 से 30 मिनट योगाभ्यास करना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …