Home / Odisha / अमस में पांच वायुसेना कर्मियों की मौत पर नवीन ने जताया शोक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अमस में पांच वायुसेना कर्मियों की मौत पर नवीन ने जताया शोक

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने असम के जोरहाट में हुई विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि उन्हें इस दुखद दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं दिवंगत जवानों के परिजनों के साथ हैं। पटनायक ने शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जीवित बचे सह-पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उपचाराधीन सह-पायलट जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें, यही उनकी कामना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …