Home / Odisha / राज्य संग्रहालय में मनेगा तीन दिवसीय रज महोत्सव

राज्य संग्रहालय में मनेगा तीन दिवसीय रज महोत्सव

  •     विभिन्न प्रतियोगिताएं, कन्या पूजन एवं विचार गोष्ठियों का होगा आयोजन

  •     विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री समेत अनेक विशिष्ट महिलाएं होंगी शामिल

भुवनेश्वर। ओडिशा की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और कृषि संस्कृति से जुड़ा प्रसिद्ध रज पर्व इस वर्ष भी भव्यता और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विश्व ओड़िया परिवार की ओर से 14, 15 और 16 जून को भुवनेश्वर स्थित राज्य संग्रहालय (कल्पना चौक के निकट) परिसर में तीन दिवसीय ‘रज महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष सज्जन शर्मा ने एक पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पारंपरिक झूला उत्सव के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के प्रथम दिन 14 जून को रज श्रृंगार प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन तथा “किशोरी से मातृत्व तक” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

दूसरे दिन 15 जून को कन्या पूजन, “मां और मिट्टी का संरक्षण” विषयक चर्चा, झोटी-चित्रा प्रतियोगिता तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

समापन दिवस 16 जून को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ “स्वावलंबी नारी – स्वस्थ पृथ्वी” विषय पर विशेष विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

महोत्सव में ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभना मोहंती, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बबीता पात्र, मुख्य सचिव अनु गर्ग, सांसद अनीता शुभदर्शिनी, राज्य संग्रहालय की अधीक्षक भारती पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं प्रतिष्ठित महिला हस्तियां भाग लेंगी।

विश्व ओड़िया परिवार ने राज्यवासियों से इस सांस्कृतिक उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर ओडिशा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने की अपील की है।

पत्रकार सम्मेलन में संस्था के ट्रस्टी भवानी प्रसाद मिश्र, कार्यक्रम संयोजक सुब्रत किशोर नायक, डॉ प्रताप पाणि, डॉ हाड़ीबंधु पाणिग्राही, संगीता दास, डॉ प्रीति प्रतिभा भोई, सुजीत कुमार दास, अंजन देवता, त्रिगुण दास महापात्र, लक्ष्मण पाल, गीतारानी बेहरा, संग्राम स्वाईं, दिलीप मोहंती, सचिकांत दास एवं स्वागतिका धल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …