Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह पीयूष गोयल के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सफलता प्रदान करें। मुख्यमंत्री माझी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आने वाला वर्ष पीयूष गोयल के लिए नई उपलब्धियों, सफलताओं और संतुष्टि से परिपूर्ण हो। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …