Home / Odisha / दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

  •     ओडिशा कन्वेंशन हॉल में कल मीडिया के सामने रखेंगे सरकार की उपलब्धियां

  •     20 जून को रायरांगपुर में होगा भव्य समारोह

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर कल 12 जून को सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मीडिया के समक्ष अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे।

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरांगपुर में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जिससे यह आयोजन राज्य के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है।

सरकार की ओर से दो वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और विकास योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का रिपोर्ट कार्ड सरकार के प्रदर्शन, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी विकास एजेंडे की रूपरेखा को भी सामने रखेगा।

रायरांगपुर में होने वाले समारोह को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …