Home / Odisha / राज्यसभा उपचुनाव में देवाशीष सामंतराय निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा उपचुनाव में देवाशीष सामंतराय निर्विरोध निर्वाचित

  •     भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे अकेले

  •     नामांकन के बाद किसी अन्य प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा

भुवनेश्वर। ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा करते हुए उन्हें राज्यसभा का सदस्य घोषित किया।

देवाशीष सामंतराय ने इस सप्ताह भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किए जाने के कारण वह चुनाव मैदान में एकमात्र प्रत्याशी रहे।

रिटर्निंग अधिकारी ने सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी, जिसके चलते मतदान कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

देवाशीष सामंतराय के राज्यसभा पहुंचने के साथ ही भाजपा को ओडिशा से उच्च सदन में एक और प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी नेताओं ने उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …