-
10 जून को होगी अहम बैठक
भुवनेश्वर। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजू जनता दल (बीजेडी) ने संगठनात्मक मजबूती और रणनीतिक तैयारियों के लिए 10 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। यह उच्चस्तरीय बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित की जाएगी।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक 10 जून को शाम 4 बजे शुरू होगी। हाल ही में हुए आम चुनावों में बीजेडी के उम्मीदवारों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक ने सभी संबंधित नेताओं को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। बैठक में हालिया चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में पहले घोषित एसआईआर कार्यक्रम के क्रियान्वयन, ब्लॉक एवं नगरपालिका स्तर पर संगठनात्मक समितियों के गठन तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
