Home / Odisha / ‘हिंदू शताब्दी’ मासिक पत्रिका का सेवा विशेषांक कटक में विमोचित

‘हिंदू शताब्दी’ मासिक पत्रिका का सेवा विशेषांक कटक में विमोचित

भुवनेश्वर। विश्व हिंदू परिषद, कटक महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को मासिक पत्रिका ‘हिंदू शताब्दी’ के सेवा विशेषांक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट शल्य चिकित्सक एवं चरक स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के प्रांत अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र दास उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदू समाज की परोपकारी और सेवा परंपरा पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसंख्या के महत्व तथा बड़े परिवार की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सेवा प्रमुख हरिश्चंद्र प्रधान ने युवाओं से उत्कलमणि गोपबंधु दास के सेवा भाव से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू महासभा में उत्कलमणि के नेतृत्व और योगदान का भी उल्लेख किया।

विशिष्ट समाजसेवी इंजीनियर भरत चंद्र स्वाईं ने संगठन के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पत्रिका के संपादकीय प्रबंधक एवं पूर्व प्राध्यापक डॉ. मलय कुमार महांति ने श्री जगन्नाथ परंपरा में सेवा और संस्कृति के समन्वय पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पत्रिका के प्रबंध संपादक उपेन्द्र प्रधान, सलाहकार मंडल सदस्य प्रशांत कुमार पंडा, लक्ष्मीधर साहू (मूषी भाई), अजय दास, बंशीधर प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में चरक स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के प्रांत सचिव गणेश कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …