Home / Odisha / साइकिलिंग अपनाकर बनाएं स्वस्थ, स्वच्छ और हरित ओडिशा – मुख्यमंत्री माझी

साइकिलिंग अपनाकर बनाएं स्वस्थ, स्वच्छ और हरित ओडिशा – मुख्यमंत्री माझी

भुवनेश्वर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए साइकिलिंग को स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और एक फिट, हरित तथा स्वच्छ ओडिशा के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस का यह अवसर अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …